निःशुल्क कान रोग जांच एवं उपचार शिविर 26 सितंबर को
कान रोग से पीड़ित बच्चों के लिए 26 सितंबर को निःशुल्क जांच शिविर
जिला चिकित्सालय के DEIC भवन में होगा आयोजन
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) अंतर्गत बच्चों के कान संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार हेतु 26 सितंबर 2026 को जिला चिकित्सालय के DEIC भवन में निःशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में 0 से 18 वर्ष तक के ऐसे चिन्हित बच्चे, जिनके कान से पानी या मवाद आता है अथवा कान के पर्दे में छेद है, उनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की जाएगी। साथ ही 0 से 5 वर्ष तक के जन्मजात मूक-बधिर बच्चों की भी जांच की जाएगी। शिविर का आयोजन शासन द्वारा चिन्हित अग्रवाल हॉस्पिटल, ग्वालियर के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में जांच के दौरान चिन्हित हितग्राहियों का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आवश्यक उपचार एवं ऑपरेशन निःशुल्क कराया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि उपरोक्त समस्या से संबंधित चिन्हित बच्चों को निर्धारित तिथि पर जिला चिकित्सालय स्थित DEIC भवन में लेकर पहुंचें।
