Type Here to Get Search Results !

अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत सेवा भारती आनंदधाम वृद्धाश्रम गुना में वृद्धजनों को प्रतियोगिताएं आयोजित

 अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत सेवा भारती आनंदधाम वृद्धाश्रम गुना में वृद्धजनों को प्रतियोगिताएं आयोजित


गुना  

  म0प्र0 शासन सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग संचालनालय द्वारा भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वरिष्ठजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) अंतर्गत विभिन्न कार्यकमों के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) अंतर्गत एक्शन प्ला्न फोर सीनियर सिटीजन वर्ष 2026-27 में इन्टर जनरेशन वॉन्डिंग एक्ट विटिज अन्तर्गत कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 21 सितम्बर 2026 से 27 सितम्बर 2026 किया जा रहा हैं। 

इसी क्रम में आज सेवा भारती आनंदधाम वृद्धाश्रम गुना में वृद्धजनों को अशासकीय संस्‍था सोनाली पब्लिक एवं शिक्षा समिति गुना के छात्र/छात्रायें द्वारा वृद्धजनों के साथ प्रतियोगिताएं खेल/सॉफ्ट स्किल्स जैसे खेल कैरम, शतरंज, लूडो, सॉफ्ट स्किल्स वक्तृत्व (भाषण) प्रतियोगिता, समस्या समाधान या टीमवर्क पर आधारित गतिविधियां की गई। उक्त कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग गुना श्री रिशु कुमार सुमन उपस्थित रहें। 

कार्यक्रम में सेवा भारती आनंदधाम वृद्धाश्रम गुना से श्री मुन्नालाल यादव प्रबंधक एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.