Type Here to Get Search Results !

कंट्रोल संचालक विभिन्न मांगों को लेकर 28 सितंबर को गुना कलेक्टर को ज्ञापन सोपेगे

 कंट्रोल संचालक विभिन्न मांगों को लेकर 28 सितंबर को गुना  कलेक्टर को ज्ञापन सोपेगे 



गुना/गुना जिले में संचालित शासकीय उचित मूल की दुकान संचालकों को राशन वितरण करने में आ रही अनेक समस्याएं और कमीशन वृद्धि एवं राशन स्टॉक में आ रही घटती और और पोस मशीन में नेटवर्क समस्या जैसी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिला भर के कंट्रोल संचालक 28 सितंबर को गुना कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को सैकड़ो कंट्रोल संचालकों की तादाद में 28 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को ज्ञापन सौंपेगे

प्रदेश स्तरीय उचित मूल दुकान कल्याण संघ समिति मध्यप्रदेश के आव्हान पर राशन विक्रेता संघ  के जिला अध्यक्ष संजय दुबे प्रदेश महासचिव राशिद खान ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से ज्ञापनके माध्यम से मांग की है कि मध्यप्रदेश मे राशन -विक्रेताओं का कमीशन अन्य - प्रदेशों की तुलना में बहुत कम है एवं ग्रामीण राशन विक्रेताओं आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है ना तो उन्हें समय पर कमिशन दिया जाता ना ही प्रत्येक माह वेतन मिलता है तो दूसरी और दुकान स्टॉक  में आ रही घटती के कारण इस समस्या से समस्या सभी दुकानदार बुरी तरह पीड़ित है।ऐसी विभिन्न माँगको लेकर कंट्रोल संचालक ने गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को 28 सितंबर दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर ज्ञापन सोपने का निर्णय लिया

है ।राशन विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष संजय दुबे ने जिले के सभी कंट्रोल संचालकों से28 सितंबरको गुना कलेक्टर परिसर में पहुंचने की अपील कि है अपील करने वालों में प्रदेश महासचिव राशिद खान गुना,गोपाल अग्रवाल,श्रीमती अनीता जैन,रामभरोसा नामदेव,जय सिंह जाट,धरमवीर रघुवंशी,हेमंत जोशी राजकुमार रघुवंशी,प्रवीणरघुवंशी रणवीर सिंहरघुवंशी,संजीव रघुवंशी आदि कंट्रोल संचालको नेअपील कि है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.