*गुना पुलिस का वारंटी धरपकड़ अभियान लगातार जारी*
केंट थाना पुलिस ने भरण-पोषण के एक और वारंट में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस द्वारा माननीय कुटुम्ब न्यायालय गुना के भरण-पोषण के एक और वारंट में फरार वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि आरोपी प्राण सिंह पुत्र मेहताब सिंह अहिरवार निवासी ग्राम करोद के विरूद्ध उसकी पत्नि की ओर से माननीय कुटुम्ब न्यायालय गुना में भरण-पोषण हेतु प्रकरण दाखिल कराए गए थे, जिनमें माननीय न्यायालय गुना द्वारा प्राण सिंह अहिरवार को अपनी पत्नि के लिये भरण-पोषण हेतु राशि निर्धारित की गई थी, लेकिन उसकी ओर से भरण पोषण की राशि अदा नहीं किये जाने पर भरण पोषण की राशि 35,000/-रूपये आदायगी हेतु माननीय कुटुम्ब न्यायालय गुना से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 242/24 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 10 सितंबर 2026 को वारंट जारी किया गया । कैंट थाना पुलिस द्वारा वारंटी प्राण सिंह अहिरवार की निरंतर तलाश की गई और उसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर भरण-पोषण के उक्त वारंट में फरार चल रहे वारंटी प्राण सिंह पुत्र मेहताब सिंह अहिरवार निवासी ग्राम करोद थाना कैंट गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि रामभरोसा बैरागी एवं आरक्षक राजेश अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही है ।
