Type Here to Get Search Results !

नाबालिग बालिका का अपहरण कर उससे दुष्‍कर्म के मामले में केंट थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही

 नाबालिग बालिका का अपहरण कर उससे दुष्‍कर्म के मामले में केंट थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही


*प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा, थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर उससे दुष्‍कर्म के गंभीर मामले में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 अगस्त 2026 को कैंट थाने पर एक पिता द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 14 अगस्त की रात से लापता होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर से पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 697/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर दिनांक 15 अगस्त 2026 को ही अपहृता को दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी उपरांत पड़िता ने अपने कथनों में आरोपी अंकेश वंशकार निवासी ग्राम बरखेड़ा गिर्द के द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जाना और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम (दुष्कर्म) करना बताया । जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकेश बंशकार के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई ।  


               केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपी अंकेश बंशकार की निरंतर तलाश की गई एवं इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए सभी संभावित स्थानों पर सघन दविशें दी गईं । इसमें पुलिस के सतत प्रयासों के परिणाम स्‍वरूप गत दिनांक 24 सितंबर 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्‍पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी अंकेश पुत्र कृपाल बंशकार उम्र 21 साल निवासी ग्राम बरखेड़ा गिर्द थाना बजरंगगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।


               केंट पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, आरक्षक महेन्द्र वर्मा एवं आरक्षक रामनिवास शर्मा की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.