Type Here to Get Search Results !

गुना पुलिस का सतत जारी कॉम्बिंग गश्त अभियान

 गुना पुलिस का सतत जारी कॉम्बिंग गश्त अभियान


*बीती रात एक साथ-एक समय जिले के सभी थाना क्षेत्रों में हुई सघन कॉम्बिंग गश्त, 82 वारंटी गिरफ्तार*


*गुंडा-बदमाश, हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर एवं फरार आरोपियों की भी व्यापक चेकिंग*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण हेतु लगातार सतर्क, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में बीती रात जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ एवं एक समय पर व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई ।


               अभियान के पूर्व सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त हेतु रवाना हुए । कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन भ्रमण करते हुए गुंडा-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों, जिलाबदर अपराधियों, इनामी बदमाशों एवं विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों सहित वारंटियों की गहन चेकिंग एवं धरपकड़ की गई । इस दौरान माननीय न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणों में जारी वारंटों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 82 वारंटियों, जिनमें 43 स्थाई वारंटी एवं 39 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं, को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई ।  इनमें थाना-वार उपलब्धियां इस प्रकार रहीं :-


गुना कोतवाली – 03 स्थाई एवं 04 गिरफ्तारी वारंटी


कैंट थाना – 12 स्थाई एवं 07 गिरफ्तारी वारंटी


बजरंगगढ़ थाना – 01 स्थाई एवं 07 गिरफ्तारी वारंटी


म्याना थाना – 03 स्थाई एवं 01 गिरफ्तारी वारंटी


बमौरी थाना – 02 स्थाई एवं 01 गिरफ्तारी वारंटी


फतेहगढ़ थाना – 05 स्थाई एवं 01 गिरफ्तारी वारंटी


सिरसी थाना – 03 गिरफ्तारी वारंटी


राघौगढ़ थाना – 03 स्थाई एवं 04 गिरफ्तारी वारंटी


आरोन थाना – 02 स्थाई एवं 01 गिरफ्तारी वारंटी


विजयपुर थाना – 02 स्थाई एवं 03 गिरफ्तारी वारंटी


धरनावदा थाना – 02 गिरफ्तारी वारंटी


चांचौड़ा थाना – 03 स्थाई वारंटी


कुंभराज थाना – 03 स्थाई वारंटी


मधुसूदनगढ़ थाना – 02 स्थाई एवं 03 गिरफ्तारी वारंटी


जामनेर थाना – 02 स्थाई एवं 02 गिरफ्तारी वारंटी


               कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा जिलाबदर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, गुंडा-बदमाशों तथा अन्य आपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की भी सघन चेकिंग की गई । पुलिस की इस व्यापक एवं एक साथ की गई कार्यवाही से असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों में कानून का भय तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है ।


               गुना पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा यह अभियान भविष्य में भी इसी दृढ़ता, कठोरता एवं निरंतरता के साथ जारी रहेगा । कानून एवं शांति व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी । गुना पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.