Type Here to Get Search Results !

अवैध शराब के विरुद्ध राघौगढ़ थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

 अवैध शराब के विरुद्ध राघौगढ़ थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही


*बोलेरो कार से अवैध देशी/अंग्रेजी शराब की 10 पेटियां बरामद, शराब तस्कर गिरफ्तार*


*अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो कार सहित कुल करीब 11.52 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, कारोबारियों एवं तस्करों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह जाट के नेतृत्व में जंजाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बोलेरो कार से शराब तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 27 सितंबर 2026 को राघौगढ़ थानांतर्गत जंजाली चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि नारायणपुरा शक्कर कारखाना के पास एक व्यक्ति शराब की बोलेरो कार क्रमांक MP07 CD 7145 में शराब की पेटियां रखकर उन्हें बेचने की फिराक में खड़ा है । थाना क्षेत्र से शराब तस्करी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए जंजाली चौकी से तत्काल पुलिस की एक टीम कार्यवाही हेतु रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए नारायणपुरा शक्कर कारखाना के पास खड़ी संदिग्ध बोलेरो सहित एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दिगप्रताप सिंह उर्फ अस्सू पुत्र रामबहादुर सिंह परिहार, उम्र 42 वर्ष, निवासी गायत्री कॉलोनी, कुंभराज, जिला गुना का बताया । कार की तलाशी लेने पर उसमें शराब की 10 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें 02 पेटी देशी मदिरा प्लेन, 07 पेटी देशी मदिरा मशाला एवं 01 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब की पाई गईं, जिन सभी 10 पेटियों में कुल 480 क्वाटर रखे हुए थे । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से बरामद देशी/अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत करीब 52 हजार रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो कार, जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये, सहित कुल करीब 11.52 लाख रुपये मूल्य का मशरूका विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं उसके विरुद्ध राघौगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 263/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । आरोपी द्वारा अवैध शराब तस्करी के लिए शराब कहां से प्राप्त की गई तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है ।


               अवैध शराब के विरुद्ध राघौगढ़ थाना पुलिस की इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह जाट के नेतृत्व में जंजाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत, प्रधान आरक्षक दामोदर धाकड़, आरक्षक धर्मेन्द्र रावत, आरक्षक बृजेश साहू एवं महिला आरक्षक रेखा वैष्णव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.