Type Here to Get Search Results !

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

सिंगवासा पटेलनगर में दी गई दबिश

आबकारी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध




गुना

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल गुना एवं श्री संदीप शर्मा उपायुक्त संभाग ग्वालियर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में एवं मंडल प्रभारी श्री इंद्रपाल सिंह बालके के नेतृत्व में आज आबकारी वृत्त गुना-1 के प्रभारी राधाकिशन अटारिया द्वारा सिंगवासा पटेलनगर पर दबिश दी गयी। मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति अपने घर में अवैध कच्ची मदिरा का विक्रय करने के लिए मदिरा लेकर आया है। उक्त सूचित स्थान पर दबिश दी गई तो वहाँ पर एक व्यक्ति घर में पाया गया जौर उसके मकान की विधिवत तलाशी लेने पर उसके मकान से एक झोले से 46 पन्नी पाउच 300 एमएल धारिता के पाए गए, जिसे मापने पर 13 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा होना पाया गया साथ ही मदिरा के जाँच हेतु FSL ग्वालियर भेजने के सैम्पल निकाले गएl व्यक्ति ने अपना नाम पता रक्षित पुत्र मुक्की पारदी 20 वर्ष निवासी पटेलनगर बताया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा ३४i(a),४९(a) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक दिनेश कुमार राठौर, गोविंद सिंह मीणा, कमल बरोदिया एवं महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी एवं खुशबू रघुवंशी की भूमिका सराहनीय रही एवं पुलिस बल का भी योगदान रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.