बण्डा जहरीली शराब काण्ड से आक्रोशित ब्लॉक कांग्रेस ने जमकर किया प्रदर्शन।
महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन,जांच व कार्यवाही की उठाई मांग।
कलेक्टर व एस पी को हटाकर समुचें प्रकरण की हो स्वतंत्र न्यायिक जांच........सुरेन्द्र चौधरी
सागर जिलें के बण्डा क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों एवं बड़ी संख्या में लोगों के अस्पतालों में उपचाररत होने की ह्रदयविदारक घटना से आक्रोशित कांग्रेसजनों ने जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट के तत्वाधान में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट के अध्यक्ष पं. रवि उमाहिया की मुख्य उपस्थिति में स्थानीय सदर कजलीवन मैदान के समीप बण्डा जहरीली शराब काण्ड को लेकर तीखा आक्रोश व्यक्त करतें हुये भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर जहरीली शराब काण्ड व अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ घोषित ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति एवं निर्देशों का सागर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन न करने के लिए दोषी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सागर को तत्काल पृथक कर समुचें प्रकरण की स्वतंत्र न्यायिक एजेंसी से निष्पक्ष जांच,दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई,पीड़ित परिवारों को न्याय एवं आर्थिक सहायता की पुरजोर मांग उठाई।पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि बण्डा जहरीली शराब काण्ड बेहद गंभीर और हृदयविदारक घटना है।जहरीली शराब का कारोबार आखिर किन परिस्थितियों में संचालित हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं,इसकी तह तक जाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि समुचे प्रकरण की स्वतंत्र न्यायिक एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच को प्रभावित होने से रोकने के लिए सागर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को तत्काल सागर जिले से पृथक किया जाए।श्री चौधरी ने कहा कि सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति तभी सार्थक मानी जाएगी, जब अवैध शराब के पूरे नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई हो और जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय हो।जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी ने कहा कि बण्डा की घटना ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब के कारण लोगों की जान जाना सामान्य घटना नहीं है। इसके लिए जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया ने कहा कि बण्डा जहरीली शराब काण्ड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवारों के साथ न्याय करना चाहिए।उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार को संरक्षण देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए।इस दौरान मुख्य रूप से सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,शैलेन्द्र तोमर, कुन्दन जाट,आनंद तोमर,धर्मेन्द्र तोमर, अवदेश तोमर,सौरभ चौकसें,एड.रामकुमार योगी,राहुल कुशवाहा,समीर मकरानी,पवन जाटव,खुशाल यादव,अभय सिंह,शुभम तिवारी, रामकिशन बंसल,राजेश श्रीवास, गंगाराम कैमिया,देवी लाल,अजीम मकरानी,शान पठान, तुलसीराम मिश्रा, गुलाब अहिरवार पंचम लाल आदि मौजूद थे।
