रेत-बजरी का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी आरोन सुश्री मंजुषा खत्री के मार्गदर्शन में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर खामखेड़ा-आरोन रोड से रेत-बजरी का अवैध परिवहन करते हुए एक आइशर ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत-बजरी सहित जप्त की गई। पुलिस बल के सहयोग से जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना परिसर आरोन में रखवाया गया। जप्ती नामा पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
