भारतीय जनता पार्टी मंडल आरोन की सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक संपन्न
आरोन -
भारतीय जनता पार्टी मंडल आरोन के तत्वाधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक अंबिका मैरिज गार्डन में भाजपा मंडल प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रविंद्र रघुवंशी एवं सेवा संकल्प अभियान जिला सह प्रभारी ओम प्रकाश नरवरिया एडवोकेट और भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह धाकड़, वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह हल्के, गोविंद शर्मा की विशेष मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई .इस बैठक में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया एवं 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया आगामी 17 सितंबर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में शक्ति केंद्र और बत केंद्र पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस सेवा संकल्प के साथ मनाने का भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया .इस बैठक में भाजपा मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र रघुवंशी टिल्लू भैया ने भाजपा मंडल की कार्यसमिति के सदस्यों का फूलमालाओं से सम्मान किया भारतीय जनता पार्टी मंडल आरोन की इस बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह धाकड़, एवं विभिन्न मोर्चा मंडलों के अध्यक्ष समिति के समस्त सदस्य भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता श्रीमती अनीता जैन, भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे.
