Type Here to Get Search Results !

रुठियाई के यात्रियों ने की झारखंड में सम्मेद शिखर की वंदना

 रुठियाई के यात्रियों ने की झारखंड में सम्मेद शिखर की वंदना



रुठियाई। रुठियाई के तीर्थयात्रियों ने गुरुवार को झारखंड के गिरिडीह स्थित विश्व प्रसिद्ध एवं पवित्र श्री सम्मेद शिखर जी की सामूहिक पर्वत वंदना कर धर्म लाभ अर्जित किया। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्ति, जयकारों एवं धार्मिक वातावरण से सम्मेद शिखर की पावन धरा गुंजायमान रही।


तीर्थयात्रियों ने करीब 27 किलोमीटर की सामूहिक पर्वत वंदना की। सुबह पर्वत पर चढ़कर श्रद्धालुओं ने विभिन्न टोंकों की वंदना करते हुए भगवान के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।


पर्वत वंदना पूर्ण करने के पश्चात सभी तीर्थयात्रियों ने भगवान पारसनाथ की टोंक पर सामूहिक पूजा-अर्चना की तथा विश्व शांति, अहिंसा, जगत कल्याण, सुख-समृद्धि एवं सभी जीवों के मंगल की भावना की।


इस पावन पर्वत वंदना में राहुल जैन, अमित जी, सीमांश चौधरी, हरिकेश जी, अनुराज जैन, डॉ. हर्षल चौधरी, एड., चित्रांश चौधरी, चर्चिल चौधरी, शेविल चौधरी, मानस जैन, दिव्यांश चौधरी, अंश चौधरी एवं अमित जैन (सेंकी) सहित अनेक तीर्थयात्री शामिल रहे।


सभी श्रद्धालुओं ने सम्मेद शिखर जी की पावन वंदना कर अपने जीवन को धन्य महसूस किया और भगवान से विश्व के समस्त प्राणियों के कल्याण की मंगलकामना की।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.