*अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध गुना पुलिस का लगातार प्रहार*
फतेहगढ़ थानांतर्गत पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में अवैध कच्ची शराब के दो सौदागर गिरफ्तार
*अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 124 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद*
*बिक्री के लिए शराब लेकर बैठे आरोपियों को घेराबंदी कर दबोचा, दोनों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं इसकी तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा फतेहगढ थानांतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अलग-अलग दो स्थानों से अवैध कच्ची शराब के दो सौदागर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 124 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 10 सितंबर 2026 को फतेहगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चरस्या प्लांटेशन के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की दो बड़ी केनों में अवैध कच्ची शराब लेकर बिक्री करने की फिराक में बैठा हुआ है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची । टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया । पूछताछ में उसने अपना नाम मांगीलाल पुत्र भावरा भील, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम पीपलखेड़ी, जिला गुना बताया । उसके कब्जे में मिली दोनों प्लास्टिक केनों की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी से निर्मित कुल 70 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई । पुलिस द्वारा अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं उसके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 192/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
इसी प्रकार दिनांक 10 सितंबर 2026 को ग्राम बनियानी नहर पुलिया के पास भी अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई । टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर आरोपी सुरेश पुत्र भान सिंह भिलाला, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम छिकारी, थाना फतेहगढ़ को पकड़ा गया । आरोपी के कब्जे से कुल 54 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं उसके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 193/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए अवैध गतिविधियों की सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अवैध शराब के कारोबार एवं नशे के अवैध नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेंगी ।
अवैध शराब के विरुद्ध इस कार्यवाही में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि नरेश शर्मा, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जस्सरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, प्रधान आरक्षक कंजराज बरेला, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक ब्रजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक विकास राठौर व आरक्षक नीरज शर्मा, सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक, बमोरी थाने से सउनि दिलीप कुशवाह व प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी तथा आबकारी विभाग से उपनिरीक्षक वर्धमान जैन, उपनिरीक्षक मोहनीश शर्मा एवं उनकी टीम का कार्यवाही में महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।
