Type Here to Get Search Results !

शासकीय पेंशनर संघ राघौगढ़ द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया

 



Raghogarh -

शासकीय पेंशनर संघ राघौगढ़ द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि तेजसिंह यादव  मुख्य नगरपालिका अधिकारी राघौगढ़ रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक  बाबूलाल वास्त्री ने की । इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षकों को हार, शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्मृति चिन्ह स्व. श्री श्रीबल्लभ श्रीवास्तव जी की स्मृति में आनंद श्रीवास्तव जी द्वारा भेंट किए गए। इस माह जन्मदिन पड़ने वाले साथियों को हार पहनाकर एवं स्मृति पत्र देकर  सम्मानित किया गया। संगठन अध्यक्ष-आर बी सिंह परिहार,बलवीर सिंह गुर्जर,

डॉ.जे एल द्विवेदी, प्रमोद श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, आदि सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। ललित वास्त्री फिजीकल इंस्ट्रक्टर, पंकज दीक्षित समाजसेवी, और योगेन्द्र भारिल्य डायरेक्टर प्रखर इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ने एक अक्टूबर को पेंशनर संघ राघौगढ़ द्वारा आयोजित मिनी मैराथन दौड़ के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर पदाधिकारी एवं सदस्यगण रमेश चंद्र सैनी, नारायण सिंह सिसोदिया, दयाल सिंह फौजी, जगदीश सिंह राजपूत, महेश वर्मा, संतोष कश्यप, पी सी गुप्ता, पी सी वास्त्री, नरेन्द्र सिंह गुर्जर, नरेन्द्र वास्त्री,ए एस ख़ान, पी एन वत्स, आर बी कोठारी आदि की गरिमा मई उपस्थित ने बैठक को भव्यता प्रदान की। आभार बालमुकुंद वास्त्री ने माना। अंत में हमारे साथी राधेश्याम सोनी का देवलोकगमन होने पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रध्दा सुमन अर्पित किए गए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.