Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत राघौगढ में शिविर आयोजित

 प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत राघौगढ में शिविर आयोजित


गुना  

भारत सरकार के निर्देशानुसार “विश्वकर्मा पखवाड़ा” के अंतर्गत आज राघौगढ़ विकासखंड में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने एवं लंबित ऋण प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में श्री अजयपाल सिंह राजपूत, अग्रणी जिला प्रबंधक, गुना, श्री तेजपाल सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका राघौगढ़, श्री आशीष सिंह तोमर, NSDC, श्री राजेन्द्र कुमार जैन, FLC (भारतीय स्टेट बैंक), श्रीअविनाश चंद्र FC (आरोह फाउंडेशन) राघौगढ़ विकासखंड के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक/बैंक प्रतिनिधिगण तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के आवेदक/हितग्राही उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान लंबित ऋण प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा उपस्थित आवेदकों के प्रकरणों का परीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कुछ पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों में संबंधित बैंकों द्वारा मौके पर ही सैद्धांतिक ऋण स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे हितग्राहियों में उत्साह एवं संतोष का भाव रहा।

श्री अजयपाल सिंह राजपूत, अग्रणी जिला प्रबंधक, गुना द्वारा बैंक अधिकारियों को पात्र प्रकरणों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करते हुए अधिकाधिक पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.