Type Here to Get Search Results !

पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

 पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित


गुना 

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग गुना द्वारा संचालित शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास ऊमरी रोड़ गुना में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिये छात्रावास में रिक्त सीट 30 के विरुद्ध प्रवेश हेतु पहले आओं पहले पायों के आधार पर आवेदन पत्र आमांत्रित किये गये है।

छात्रावास में उन छात्रों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जावेगी, जो आवास से पांच मील की परिधि में निवास नहीं करते है। तथा जहां कोई भी शैक्षणिक संस्था उस पांच मील की परिधि में उपलब्ध नहीं हो, कक्षा 11 वीं एवं उच्च शैक्षणिक संस्थाओं स्नातक/स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित प्रवेश लेकर अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के छात्रों को रहने के लिये भोजन, आवास, बिजली, पानी की व्यवस्था तथा पलंग टेबिल, कुर्सी निःशुल्क उपलब्ध कराई जावेगी।

जो भी छात्र छात्रावास में रहने के लिये इच्छुक हो वह अपना आवेदन छात्रावास अधीक्षक पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास ऊमरी रोड़ गुना में जमा करें। साथ ही कार्यालय सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर गुना में भी आवेदन जमा कर सकते है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.