Type Here to Get Search Results !

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था,गुना में बीकेटी टायर्स द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का किया आयोजन

 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था,गुना में बीकेटी टायर्स द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का किया आयोजन


गुना  

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, गुना में आज बीकेटी टायर्स, टायर निर्माण क्षेत्र की प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनी के सहयोग से प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 41 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीयन कराया गया, जिसमें से 36 अभ्यर्थियों का चयन बीकेटी टायर्स द्वारा किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी में रोजगार का अवसर प्रदान किया गया। चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापना भुज,गुजरात स्थित कंपनी के औद्योगिक परिसर में की जाएगी।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एवं अधिकारियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की गई। साथ ही उन्हें प्राप्त रोजगार के अवसर का समुचित लाभ उठाने, कार्य के प्रति अनुशासन एवं समर्पण बनाए रखने तथा अपने तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल में निरंतर अभिवृद्धि करने हेतु प्रेरित किया गया।

श्री नवीन रायकवार द्वारा अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु संस्था द्वारा प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ समन्वय स्थापित कर समय-समय पर प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए जा रहे हैं। बीकेटी टायर्स जैसी प्रतिष्ठित टायर निर्माण कंपनी में रोजगार प्राप्त होने से चयनित अभ्यर्थियों को अपने तकनीकी कौशल का व्यावहारिक उपयोग करने तथा औद्योगिक क्षेत्र में अपने कैरियर को नई दिशा प्रदान करने का अवसर प्राप्त होगा।

प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में संस्था के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। संस्था द्वारा भविष्य में भी अधिकाधिक प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.