Type Here to Get Search Results !

सेवा संकल्प अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन

 सेवा संकल्प अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन

कलेक्टर श्री कन्याल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभांरभ 


गुना 

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आज प्रातः 8 बजे खेल और युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रांगण से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ कराया। मैराथन आकाशवाणी रोड, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बंगले के सामने से होते हुए कैंट रोड, हनुमान चौराहा, नगर पालिका, शांति पब्लिक स्कूल, अंबेडकर चौराहा होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिंथेटिक ट्रैक पर संपन्न हुई।

समापन अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री देवांशु शिवहरे एवं श्री ओम प्रकाश शर्मा, क्रीड़ा अधिकारी, शिक्षा विभाग द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

मैराथन में 222 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में प्रथम स्थान रचित लोधी, द्वितीय स्थान गोलू रजक तथा तृतीय स्थान आदित्य लोधी ने प्राप्त किया। विशेष पुरस्कार सरस बिरथरे को प्रदान किया गया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान शांति यादव, द्वितीय स्थान मानसी प्रजापति तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से आव्या एवं विधि रघुवंशी ने प्राप्त किया। विशेष पुरस्कार अजन्या चौरसिया एवं अनुष्का चौरसिया को प्रदान किया गया। मानसिक दिव्यांग वर्ग में प्रियंक शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रभारी खेल अधिकारी दुर्गेश सक्सेना, प्रशिक्षक सुनीता कंवर सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.