Type Here to Get Search Results !

कुंभराज स्थित शराब दुकान में आगजनी का महज 04 घंटे में खुलासा

 *कुंभराज स्थित शराब दुकान में आगजनी का महज 04 घंटे में खुलासा


*तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी विश्लेषण एवं सतत सूचना संकलन से पुलिस ने संदिग्ध स्विफ्ट कार की पहचान कर आरोपी किया गिरफ्तार*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आपराधिक घटनाओं का त्वरित खुलासा करने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल और उनकी टीम द्वारा कुंभराज स्थित शराब दुकान में आगजनी मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना का महज 04 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया, साथ ही आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त डिजायर कार को भी जप्त किया गया है ।


               प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 3:40 बजे कुंभराज स्थित शराब दुकान में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई थी, जिसमें दुकान में रखे तीन फ्रीज एवं बीयर, शराब के जल जाने से लगभग 04 लाख रूपये का नुकसान हुआ । घटना की सूचना मिलते ही कुंभराज थाना पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की गई । सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार चालक द्वारा शराब दुकान में आग लगाये जाने संबंधी महत्वपूर्ण सुराग मिले । कार के संबंध में सूक्ष्मता से विश्लेषण करने पर पुलिस को वाहन की पहचान से जुड़े कई साक्ष्य मिले, जिसमें कार के साइड में काली फिल्म लगी हुई थी तथा नंबर प्लेट पर नीले रंग का साइन बना हुआ दिखाई दिया । इन विशिष्ट पहचान चिह्नों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की और त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के लगभग 04 घंटे के भीतर ही संदिग्ध स्विफ्ट कार सहित उसके चालक को पकड़ लिया । पूछताछ में चालक ने अपना नाम संदीप मीणा पिता फूल सिंह मीणा निवासी कुंभराज जिला गुना का बताया । जिसकी कार की तलाशी लेने पर उसमें पेट्रोल की एक खाली बोतल मिली तथा कार का रजिस्ट्रेशन नंबर MP13 CB 7016 पाया गया । आगे की पूछताछ में संदिग्ध द्वारा शराब दुकान में आग लगाना स्वीकार किया । आगजनी की इस घटना पर से शराब दुकान के मैनेजर की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कुंभराज थाने में अपराध क्रमांक 207/26 धारा 326(जी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है । पुलिस ने प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं वैधानिक कार्यवाही उपरान्त उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । पुलिस द्वारा घटना से संबंधित अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच जारी है ।


               कुंभराज थाना पुलिस की इस तत्पर एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल, उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल, सउनि सीताराम, सउनि कैलाशनारायण जटिया, प्रधान आरक्षक सलीम खान, प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह धाकड़, आरक्षक सतेंद्र रावत, आरक्षक सुनील धाकड़, आरक्षक आलम, आरक्षक दिलीप साहू, आरक्षक धर्मवीर, आरक्षक अवनीश जाट, आरक्षक दिलीप धाकड़ तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सउनि भूपेंद्र सिंह सेंगर एवं आरक्षक ओमचरण कुशवाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.