Type Here to Get Search Results !

चांचौड़ा थाना पुलिस ने बीनागंज में जुआ खेलते 10 जुआरी दबोचे, 10,300/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद

 *अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*


*चांचौड़ा थाना पुलिस ने बीनागंज में जुआ खेलते 10 जुआरी दबोचे, 10,300/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चाचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी और उनकी टीम द्वारा बीनागंज में जुआ खेल रहे 10 जुआरी पकड़कर उनके कब्जे से नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को चाचौड़ा थानांतर्गत बीनागंज में जैन मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों के ताश-पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर बीनागंज चौकी से पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना किसी बिलम्व के तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां 10 व्यक्ति ताश-पत्तों से जुआ खेलते हुए पाए गए । पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए सभी को मौके पर ही पकड़ लिया । जुआरियों ने पूछताछ में अपने नाम 1-पुरुषोत्तम पुत्र ल्क्ष्मीनारायण सोनी उम्र 35 साल निवासी बीनागंज, 2-अनु पुत्र कालूराम नामदेव उम्र 23 साल निवासी बीनागंज, 3-तेजकरण पुत्र सुखराम माली उम्र 25 साल निवासी बीनागंज, 4-कान्हा पुत्र राकेश सोनी उम्र 18 साल निवासी बीनागंज, 5-चेतन पुत्र मुकेश साहू उम्र 27 साल निवासी बीनागंज, 6-कपिल पुत्र दिग्पाल सिंह राजपूत उम्र 18 वर्ष निवासी बीनागंज, 7-गोलू पुत्र रामसिंह मीना उम्र 32 साल निवासी खातौली, 8-भरत पुत्र श्याम नामदेव उम्र 30 बर्ष निवासी बीनागंज, 9-राजा पुत्र सोहन सोनी उम्र 25 बर्ष निवासी बीनागंज एवं 10-गोलू पुत्र रमेश चौरसिया उम्र 30 साल निवासी बीनागंज थाना चाचौडा जिला गुना के बताए । पुलिस द्वारा मौके से 10,300/-रूपये नगदी एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 363/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               जुए के विरुद्ध चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, प्रधान आरक्षक प्रदीप मशराम, आरक्षक शिवप्रताप तोमर, आरक्षक मोनू करारे, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक नवदीप शर्मा एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.