Type Here to Get Search Results !

धरनावदा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में करीब तीन साल से फरार आरोपी किया गिरफ्तार

 *फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*


*धरनावदा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में करीब तीन साल से फरार आरोपी किया गिरफ्तार


*आरोपी गिरफ्तारी पर उदघोषित था, कुल 15000/-रूपये इनाम*


*आरोपी के विरुद्ध जारी पांच स्थाई वारंट में भी पुलिस को थी, उसकी लंबे समय तलाश*



          गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मागदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा और उनकी टीम द्वारा वर्ष 2023 में थाना क्षेत्र के ग्राम खेजरा चक में जानलेबा हमले के एक गंभीर प्रकरण में करीबन तीन साल से फरार एवं 15 हजार रूपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के विरूद्ध जारी पांच स्‍थाई वारंटों में भी पुलिस द्वारा उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी ।


              उल्लेखनीय है कि दिनांक 05 मार्च 2023 को फरियादी कृपाल पुत्र सांकेलाल पारदी उम्र 48 साल निवासी खेजरा चक द्वारा जिले के धरनावदा थाना पुलिस को रिपोर्ट करते हुये बताया गया था कि, दिनांक 04-05 मार्च 2023 की रात्रि में वह खेत पर था, इसी दौरान मोरधन पारदी, राहुल पारदी, खेरू पारदी एवं नामे पारदी उसके पास आये और मोरधन पारदी ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे जान से मारने की नियत से उस पर बंदूक से फायर किये, जिसकी गोली के छर्रे उसके दोंनो पैरों की पिंडली एवं जांघ मे लगे, जिससे वह चिल्लाया तो चारों वहां से भागे गये । जिस पर आरोपीगणों के विरूद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 73/23 धारा 307, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण में धरनावदा थाना पुलिस द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए 03 आरोपी मोरधन पारदी, खेरू पारदी एवं नामे पारदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था एवं फरार अंतिम आरोपी राहुल पारदी की निरंतर तलाश की जा रही थी । फरार आरोपी राहुल पारदी की गिरफ्तारी सुनिश्चत किए जाने हेतु गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये इनाम उदघोषित किया गया था ।


               धरनावदा थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी राहुल पारदी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी, जिसके क्रम में आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को उसके संबंध में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में करीबन तीन साल से फरार चल रहे आरोपी राहुल पुत्र नाथूड़ा पारदी उम्र 35 साल निवासी ग्राम खेजरा चक थाना धरनावदा जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।


               उल्‍लेखनीय है कि आरोपी राहुल पारदी के विरूद्ध धरनावदा थाने में दर्ज 1-अप.क्र. 118/15 धारा 302, 323, 147, 148, 149, 120बी भादवि व 25/27 आर्म्स एक्ट, 2-244/16 धारा 307, 294, 323, 147, 148, 149 भादवि, 3-अप.क्र. 153/21 धारा 307, 34 भादवि, 4-थाना राघौगढ़ के अप.क्र. 79/19 धारा 457, 380, 382, 397, 395 भादवि एवं 5-राजगढ़ जिले के थाना सारंगपुर के अप.क्र. 187/14 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी राहुल पारदी के न्‍यायालयीन प्रक्रिया से लगातार फरार रहने पर, प्रकरणों में उसकी गिरफ्तारी हेतु संबंधित माननीय न्‍यायालयों अलग-अलग 05 स्‍थाई वारंट जारी हुए थे, जिनमें आरोपी राहुल पारदी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी । इसके साथ ही आरोपी के विरूद्ध रतलाम जिले के थाना जाबरा शहर में दर्ज अप.क्र. 406/23 धारा 457, 380 भादवि में भी आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक रतलाम की ओर से 10,000/-रूपये इनाम उदघोषित किया गया था ।  


              धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रूहिल शर्मा, झागर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कदम, सउनि विपिन तिर्की, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक, प्रधान आरक्षक प्रवीण दीवान, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक ऋषीकेश शर्मा, आरक्षक सोनू जाटव, आरक्षक विनीत लोधी, आरक्षक आकाश किरार एवं आरक्षक अजीत लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.