Type Here to Get Search Results !

नवरात्रि के पावन पर्व पर अंबिका मैरिज गार्डन आरोन में विमल गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन

नवरात्रि के पावन पर्व पर अंबिका मैरिज गार्डन आरोन में विमल गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन



*आरोन, जिला गुना (म.प्र.) |* शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अंबिका मैरिज गार्डन, आरोन में *विमल गरबा महोत्सव* का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद नगर की महिलाओं, युवतियों एवं बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर धार्मिक गीतों पर पारंपरिक गरबा एवं डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।


इस अवसर पर मैरिज गार्डन को विशेष रूप से सजाया गया था। देर रात तक चले इस गरबा महोत्सव में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। गरबा में भाग लेने वाली सैकड़ो महिला सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रीमती पूजा चौहान एवं एडवोकेट नीलू राजावत एवं  विमल गरबा के आयोजित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का सामूहिक फोटो सेशन हुआ और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। नगर के गणमान्य नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से हमारी परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।


श्रीमती पूजा चौहान एवं एडवोकेट नीलू राजावत आभार व्यक्त किया

*स्थान : अंबिका मैरिज गार्डन, आरोन, जिला गुना (म.प्र.)*

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.