12 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित
गुना
सहायक प्रबंधक म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, ने बताया हैं कि गुना शहर अंतर्गत 11 केव्ही कुशमौदा फीडर पर दीवाली पर्व पूर्व पोट मानसून मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक विध्यांनचल कॉलोनी, बलवंत नगर, विकास नगर, शुक्ला कॉलोनी, खेडापति कॉलोनी, एवन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, महावीरपुरा, कस्तुरवा नगर, पोरवाल कॉलोनी एवं मारूति शोरूम के सामने वाले क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उक्त समयावधि को आावश्यकतानुसार घटाया व बढाया जा सकता हैं।
