दिनांक 14 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित
गुना
सहायक प्रबंधक म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, ने बताया हैं कि 11 केव्ही हाट रोड फीडरों पर दीवाली पर्व पूर्व पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक हाट रोड, हनुमान चौराहा, पुरानी गल्ला मण्डी, राधा कालोनी, छाबड़ा कालोनी में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उक्त समयावधि को आवश्यकतानुसार घटाया व बढाया जा सकता हैं।
