आरटीई अंतर्गत 17,334 बच्चों को मिला लाभ, 10.50 करोड रूपये की राशि अशासकीय शालाओं को प्रदाय
गुना
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में योजना का क्रियान्वयन कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन मे किया जा रहा है।
जिला परियोजना समन्वयक गुना सुश्री प्रेरणा गुप्ता द्वारा बताया गया है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गरीब एवं वचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिये शिक्षा का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में सत्र 2024-25 हेतु जिले मे आरटीई अंतर्गत 416 अशासकीय शालाओं मे अध्यनरत 17334 बच्चों की राशि रूपये 10.50 करोड दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वन क्लिक के माध्यम से संबधित अशासकीय शालाओं को जारी की गयी। शिक्षा का अधिकार अधिकनियम का उद्देश्य पात्र बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडना तथा उन्हे समान शैक्षणिक अवसर प्रदान करना है।
