Type Here to Get Search Results !

दिनांक 16 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित

 दिनांक 16 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित


गुना 

सहायक प्रबंधक शहर म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, ने बताया हैं कि 11 केव्‍ही एआईआर फीडर पर दीवाली पर्व पूर्व पोस्‍ट मानसून मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक चिंताहरण एवं आकाशवाणी केन्‍द्र क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। 

इसी प्रकार प्रबंधक कैंट म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, ने बताया हैं कि 33/11 केव्‍ही सब स्‍टेशन नानाखेड़ी गुना से निकलने वाले 11 केव्‍ही ईदगाह बाड़ी फीडर पर दीवाली पर्व पूर्व पोस्‍ट मानसून मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक कोल्हूपुरा, शिवाजी नगर, ईदगाह बाडी, संगम कालोनी, सिसौदिया कॉलोनी, न्यूसिटी कॉलोनी पार्ट-2, संत सुधा सागर कॉलोनी, कबीर की बाडी आवासीय कालोनी एवं नानाखेडी आदि क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उक्‍त समयावधि को आवश्‍यकतानुसार घटाया व बढाया जा सकता हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.