Type Here to Get Search Results !

गुना डाक संभाग ने किया पोस्टल बिजनेश मीट 2026 का आयोजन

 गुना डाक संभाग ने किया पोस्टल बिजनेश मीट 2026 का आयोजन 



 गुना। राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 के अवसर पर आज दिनांक 13.10.2026 को अधीक्षक डाकघर श्री ओपी चतुर्वेदी की अध्यक्षता में गुना डाक संभाग द्वारा पोस्टल बिजनेश मीट का  आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य  अतिथि प्रवीण बेसला सहायक निदेशक व्यापार एवं उद्योग  केंद्र गुना, एवं विशिष्टि अतिथि श्री राजेश अग्रवाल अध्यक्ष व्यापार एवं उद्योग महासंघ गुना  उपस्थित रहे । कार्यक्रम में स्वागत भाषण राहुल जैन उप संभागीय प्रमुख गुना द्वारा दिया गया । कार्यक्रम की रूपरेखा पीपीटी के माध्यम से  शिकायत निरीक्षक सुश्री प्राची  त्रिवेदी ने डाक विभाग की विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं अपनाए जाने वाली नवीन तकनीक के बारे मे विस्तार से बताया गया ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार मोहनानी सहायक निदेशक MSME इंदौर ने मध्यम उद्यम लगाने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी ।

कार्यक्रम को  डाक निर्यात केंद्र गुना की महत्वपूर्ण ग्राहक श्रीमती पूजा खनूजा ने डाकघर की नवीन तकनीक को महत्वपूर्ण माना ओर सभी से डाक निर्यात केंद्र की सौगात के लिए डाक विभाग का आभार मानने के साथ ही डाक निर्यात केंद्र की सेवाएं लेने के  लिए गुना की जनता का आह्वान किया। 

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि श्री  राजेश अग्रवाल ने डाक विभाग को नित नई सौगात देने के लिए  गुना के सांसद एवं केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य जी सिंधिया का आभार माना एवं गुना शहर के सभी व्यापारियों से डाकघर की सेवाओं का लाभ लेने की अपील की। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक श्री ओपी चतुर्वेदी अधीक्षक डाकघर गुना ने कार्यक्रम में पधारे शहर के सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए, डाकघर की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।  कार्यक्रम में केमिस्ट  एसोशिएशन के अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन सचिव राकेश शर्मा, रॉयल ट्रेडिंग कंपनी से महेश वर्मा, स्पाइस बोर्ड के प्रतिनिधि, आईटीआई प्रिंसिपल सुश्री श्वेता कुशवाह, जी 9 से पवन बघेल, ओएनडीसी सेलर जय किसान उन्नत अशोकनगर से श्री नीलम सिंह लोधी ,  श्री मनीष रघुवंशी ईसागढ़ फार्मर्स प्रोडूसर कंपनी एवं जिला अध्यक्ष एफपीओ एसोशिएशन अशोकनगर, श्री ब्रजमोहन ओझा राजाबाबू कम्युनिकेशन नई सराय , सहित गुना एवं अशोकनगर जिले के आधा सैकड़ा के आसपास ग्राहक एवं व्यापारी एवं डाक कर्मी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन राजनंदनी श्रीवास्तव ने किया आभार पोस्टमास्टर गुना ने माना

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.