Type Here to Get Search Results !

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के साथ आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

 ग्राम उदयपुरा तिवारी की महिलाओं व ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ खोला मोर्चा।


पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के साथ आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।


अवैध शराब की बिक्री व दोषियों पर कठोर कार्यवाही की उठाई मांग।


अवैध शराब की बिक्री रोकने में आबकारी विभाग अक्षम साबित.......सुरेन्द्र चौधरी



नरयावली विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम उदयपुरा तिवारी की महिलाओं और ग्रामीणों ने अवैध शराब की बिक्री को लेकर मोर्चा खोलते हुए मंगलवार को मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में आबकारी अधिकारी वन्दना पाण्डेय को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर उनके ग्राम उदयपुरा तिवारी ग्राम पंचायत बिहारी खेड़ा में लम्बे समय से हो रहीं अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने तथा दोषियों पर कठोर व दण्डात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई। ग्राम उदयपुरा तिवारी की महिलाओं व ग्रामीणों के साथ आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मध्य प्रदेश शासन की पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि सागर जिले के बण्डा शाहगढ़ में अवैध व जहरीली शराब के सेवन से अनेकों लोगों की जान गई और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं बावजूद इसके जिलें में अवैध शराब का कारोबार बेखोफ जारी हैं जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम उदयपुरा तिवारी में लंबे समय से अवैध शराब बेची जा रहीं हैं जिसे रोक पाने में आबकारी विभाग अक्षम साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व के दिनों में भी महिलाओं को अपने ही गांव में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। श्री चौधरी ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आबकारी विभाग मामले को गंभीरता से ले और ग्राम उदयपुरा तिवारी में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाए,ताकि महिलाओं,स्कूली छात्रों व ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिल सके। अन्यथा की स्थिति में हम चुप बैठने वाले नहीं है।इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के साथ बड़ी संख्या में ग्राम उदयपुरा तिवारी की महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.