एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, गुना में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 21 अक्टूबर को
गुना
प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, गुना श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया हैं कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, गुना में राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS), नई दिल्ली के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु TGT (Hindi) एवं PGT (Mathematics) के पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
साक्षात्कार दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, गुना (म.प्र.) में आयोजित होगा। TGT (Hindi) पद के लिए NESTS ESSE-2025 के निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार संबंधित विषय में निर्धारित अंकों के साथ स्नातक/एकीकृत स्नातक उपाधि, NCTE-मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed. अथवा निर्धारित समकक्ष योग्यता तथा CTET Paper-II उत्तीर्ण होना आवश्यक है। स्नातक के तीनों वर्षों में हिन्दी विषय का अध्ययन अनिवार्य है।
PGT (Mathematics) पद के लिए गणित/अनुप्रयुक्त गणित में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि अथवा निर्धारित समकक्ष एकीकृत स्नातकोत्तर योग्यता तथा NCTE-मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed. अथवा निर्धारित समकक्ष व्यावसायिक योग्यता आवश्यक है। स्नातक स्तर पर गणित का अध्ययन अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रमाण-पत्रों, अंकसूचियों, अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) तथा स्वप्रमाणित छायाप्रतियों सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर विद्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।
