जीडीएक्स सिक्योरिटी कंपनी में 25 युवाओं के मिले रोजगार के अवसर
दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को सांदीपनी विद्यालय फतेहगढ़ (बमोरी) शिविर का होगा आयोजन
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जीडीएक्स सिक्योरिटी कंपनी ने ब्लॉक स्तर पर सुरक्षा गार्ड भर्ती कैंप लगाए गए। इसी क्रम में आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को आजीविका मिशन कार्यालय गुना 10 युवाओं को मिले रोजगार के अवसर में 40 युवाओं ने पंजीयन कराया।
जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना ने बताया कि जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप नोएडा के द्वारा जिले के सभी ब्लॉक में आयोजित शिविरो में 80 युवाओं का पंजीयन कराया जिसमें से सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए कुल 25 युवाओं का सलेक्शन किया गया जिला रोजगार कार्यालय एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला गुना के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत सुरक्षा जवान भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे है। दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को सांदीपनी विद्यालय फतेहगढ़ (बमोरी), में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक भर्ती कैम्प आयोजित किया जाएगा
इच्छुक युवा जिनकी योग्यता- 10वी पास, उम्र-18 से 45 वर्ष, ऊँचाई 168 सेमी., वजन 52से 96 किलो, एवं सुपरवाईज़र हेतु- स्नातक + कम्प्यूटर, उम्र 22 से 40 वर्ष, ऊँचाई 170 सेमी. वजन 55 से 90 किलो हो ऐसे युवा (अपनी 10 वी पास की अंकसूची ,आधार कार्ड की छायाप्रति,दो पासपोर्ट साईज फोटो रजिस्ट्रेशन फॉर्म हेतु 250 रुपए केवल चयनित उम्मीदवार हेतु ) साथ स्वयं जनपद पंचायत सभागार में उपस्थित होकर आफलाईन आवेदन कर सकते हैं, इस भर्ती शिविर में दूसरे जिले के युवा भी ब्लाक में स्वयं उपस्थित होकर आफलाईन आवेदन कर सकते है,अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी केमो.न.-9289153551,9799414022 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
चयनित युवाओं को जीडीएक्स ग्रुप के ट्रेनिंग सेंटर एन.आई.एम.टी कैंपस नियर परीचौक मेट्रो स्टेशन, स्थित सेंटर में 20 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र के साथ मध्यप्रदेश के बड़े-बड़े ओद्योगिक क्षेत्रों में 16000 से 22,000 तक के मासिक सेलरी के साथ 58 वर्ष तक स्थाई नौकरी के साथ ही पीएफ,पेंशन, जीवन बीमा, फेमिली मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन में वृद्धि, लोन, प्रमोशन जैसी सुविधाओ के साथ ड्यूटी के दौरान रहने व खाने की सुविधाएं रियायती दरों पर दी जाएगी ।
