Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ अंतर्गत दिनांक 30 अक्‍टूबर को आरोन विकासखंड में लगेगा शिविर

 ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ अंतर्गत दिनांक 30 अक्‍टूबर को आरोन विकासखंड में लगेगा शिविर


गुना 

जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 30 अक्‍टूबर 2026 को आरोन विकासखंड के ग्राम पंचायत खजूरी के सामुदायिक भवन में आयोजित होगा। इस शिविर के माध्यम से आरोन क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के निवासियों को लाभान्वित कराया जायेगा। शिविर में ग्राम पंचायत बरखेडाहाट, भौंरा, जखौदा, घटावदा, खजूरी, खामखेडा, मूडराखुर्द, भादौर, बूढाखेडा, देवरी, देहरीखुर्द, नठाई, सराई, पनवाडीहाट, रौरिया, क्षेत्रपाल, नेव, सेमराचांच तथा झितिया पंचायत के ग्रामीणजन लाभान्वित होंगे। शिविर शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ फील्ड भ्रमण कर अपने-अपने विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में जन संवाद एवं उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। उद्योग संवाद में वृहद, एमएसएमई तथा कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ गुना जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.