Type Here to Get Search Results !

कृषि कार्य के दौरान विद्युत करंट से मृत दो व्यक्तियों के वैध वारिसों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 कृषि कार्य के दौरान विद्युत करंट से मृत दो व्यक्तियों के वैध वारिसों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा कृषि कार्य के दौरान विद्युत करंट लगने से मृत्यु के 02 प्रकरणों में मृतकों के वैध वारिसों को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।


जारी आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चाचौड़ा के प्रतिवेदन अनुसार मृतक श्री हेमराज पुत्र कंवरलाल जाति भील निवासी ग्राम कुसुमपुरा तहसील चांचौड़ा जिला गुना की 28 जनवरी 2025 को खेत पर फसल में पानी देने के लिए विद्युत मोटर चालू करते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। प्रकरण में म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के संबंधित आदेश एवं मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृति हेतु अनुशंसा की गई थी। अनुशंसा एवं संबंधित अभिलेखों के आधार पर मृतक की निकटतम वैध वारिस उनकी पत्नी श्रीमती रचना पत्नी स्व. श्री हेमराज को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।


इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ़ के प्रतिवेदन अनुसार मृतक श्री अभिषेक पुत्र रणधीर सिंह, जाति मीना, निवासी ग्राम हीगोना तहसील मकसूदनगढ़ जिला गुना की 07 अक्टूबर 2025 को सामूहिक डीपी से तार डालकर सरसों की फसल में विद्युत मोटर द्वारा सिंचाई करते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। प्रकरण में म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के संबंधित आदेश एवं मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृति हेतु अनुशंसा की गई थी। 

अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ़ की अनुशंसा एवं म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के संबंधित आदेशों के प्रकाश में कृषि कार्य करते समय मृत्यु होने के कारण मृतक श्री अभिषेक के निकटतम वैध वारिस उनकी माता श्रीमती विद्या बाई पत्नी रणधीर सिंह, जाति मीना, निवासी ग्राम हीगोना, तहसील मकसूदनगढ़, जिला गुना को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.