Type Here to Get Search Results !

वृद्ध आश्रम में मनाया सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम

 वृद्ध आश्रम में मनाया सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 



गुना

 मेरा युवा भारत केंद्र गुना जिला युवा अधिकारी तनिष्क सक्सेना के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न युवा मंडल एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में लोधा युवा मंडल के सहयोग से वृद्ध आश्रम कैंट गुना में सेवा पखवाड़ा के तहत आश्रम में उपस्थित समस्त वृद्ध जनों का माला पहनकर उनका सम्मान किया गया एवं अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई एवं समस्त वृद्ध जनों के  स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग के विभिन्न आसान तरीके के योग अभ्यास कराए गए एवं धार्मिक,सुविचार से संबंधित छोटी-छोटी पुस्तके वितरित की गई एवं उनका आशीर्वाद लिया गया एवं स्वच्छता से संबंधित चर्चा की गई व सफाई के प्रति प्रेरित किया गया इस अवसर पर लोधा युवा मंडल के सदस्य तथा वृद्ध आश्रम के मैनेजर मनोज यादव,जिला पंचायत जिला समन्वयक संदीप मेहरा,सामाजिक न्याय विभाग से अभिषेक राजपूत सहित समस्त वृद्ध जन एवं अन्य उपस्थित रहे

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.