Type Here to Get Search Results !

धरनावदा थाना पुलिस ने आपे ऑटो रिक्शा वाहन में अवैध कच्ची शराब तस्करी करते आरोपी किया गिरफ्तार

 *अवैध शराब के विरुद्ध गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*


*धरनावदा थाना पुलिस ने आपे ऑटो रिक्शा वाहन में अवैध कच्ची शराब तस्करी करते आरोपी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं इसकी तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा और उनकी टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आपे वाहन में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 01 अक्टूबर 2026 की शाम धरनावदा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई थी कण्डीपुरा गांव तरफ से एक आपे ऑटो रिक्शा क्रमांक MP16 ZF 9846 में एक व्यक्ति प्लास्टिक की बड़ी-बड़ी दो केनों में कच्ची शराब लेकर उसे बेचने की फिराक में निकला है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए धरनावदा थाने की रुठियाई चौकी से पुलिस की एक टीम संदेही की तलाश में तत्काल कण्डीपुरा रोड़ पर रवाना हुई एवं तलाश के दौरान मुखबिर के बताए आपे वाहन के दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बमुश्किल आपे वाहन और संदेही को पकड़ लिया गया । पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू पुत्र रामस्वरूप कुशवाह उम्र 25 साल निवासी ग्राम मुरादपुर थाना धरनावदा जिला गुना का बताया एवं उसके आपे वाहन में रखीं कैनों की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी से निर्मित कुल 67 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई । आरोपी के कब्जे से बरामद शराब कीमती 6,700/-रूपये एवं शराब की तस्करी में प्रयुक्त आपे वाहन कीमती 02 लाख रूपये सहित कुल 2,06,700/-रूपये मूल्य का मशरूका पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध धरनावदा थाने में अपराध क्रमांक 208//26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।


               धरनावदा थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रवीण दीवान, प्रधान आरक्षक आदित्य टुण्डेले, आरक्षक सोनू जाटव, आरक्षक रघुकुल तिलक मिश्रा, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक राकेश गुर्जर, आरक्षक धर्मेन्द्र धाकड़ एवं आरक्षक ऋषिकेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.