*धरनावदा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 08 वर्ष पुराने प्रकरण में लंबे समय फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण तथा धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा और उनकी टीम द्वारा आर्म्स एक्ट के करीब 08 साल पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में आरोपी रामनारायण उर्फ नानू पारदी निवासी ग्राम मुरादपुर चक के विरुद्ध गुना कोतवाली थाने में अप.क्र. 98/18 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 392/18 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्थायी वारंट जारी किया गया था ।
गुना पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी रामनारायण पारदी की लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम आज मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर धरनावदा थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी रामनारायण उर्फ नानू पुत्र बाबा पारदी उम्र 30 साल निवासी ग्राम मुरादपुर चक थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा, सउनि विपिन तिर्की, आरक्षक रघुकुल तिलक मिश्रा, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक राकेश गुर्जर एवं आरक्षक अजीत लोधी का सराहनीय योगदान रहा है ।
