*गुना पुलिस का वारंटी धरपकड़ अभियान लगातार जारी*
गुना कोतवाली पुलिस ने मारपीट के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृव में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में गुना कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में आरोपी शाहरूख खान निवासी हड्डीमील गुना के द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर उसके विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 658/20 धार 324, 323, 294 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी शाहरूख खान के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1348/20 में स्थाई वारंट जारी हुआ था । गुना कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटी शाहरूख खान की निरंतर तलाश की जा रही थी, जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए हेतु वारंटी शाहरूख पुत्र करीम खान निवासी हड्डीमील गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किय गया ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही है ।
