Type Here to Get Search Results !

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति पर पुलिस कर्मचारियों को दी गई ससम्मान भावभीनी विदाई

 पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति पर पुलिस कर्मचारियों को दी गई ससम्मान भावभीनी विदाई



               पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले सहायक उपनिरीक्षक श्री शिवनंदन सिंह भदौरिया, सहायक उपनिरीक्षक गिर्राज कुमार शर्मा एवं प्रधान आरक्षक (चालक) श्री जोगेन्दर सिंह सोहेल को आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन द्वारा उनके परिजनों की मौजूदगी में सम्मान पूर्वक भावभीनी विदाई दी  गई । विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, पीएस टू एसपी अनिल कुमार साहू, स्टेनो टू एएसपी गोविन्द यादव, मुख्य लिपिक उनि(अ) अमित मौर्य, एमटीओ उपनिरीक्षक धीरेन्द्र लाल नागवंशी आदि अधिकारियों सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण व स्टाफ तथा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे ।


               इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के द्वारा सेवानिवृत्‍त हुए कर्मचारियों के उत्कृष्ट, कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जिम्मेदाराना सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं गईं । इसी क्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्‍त अधिकारियों का पुष्प मालाओं एवं पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया तथा उन्हें ट्रेवलिंग बैग, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न (शील्ड) एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया ।


               सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने संबोधन में सेवाकाल के दौरान पूर्ण सहयोग और समर्थन के लिए पुलिस के सभी अधिकारियों एवं सहकिर्मयों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा साथ मिलकर किए गए सेवा कार्यों को यादगार बताते हुए भावात्मक उदभार व्यक्त किए ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.