Type Here to Get Search Results !

मिलावट के खिलाफ अभियान; घी, तेल के भरे सैम्‍पल

 ‘‘मिलावट के खिलाफ अभियान; घी, तेल के भरे सैम्‍पल


चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठान कर्मचारियों का प्रशिक्षण एवं जागरुकता कार्यक्रम’’



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जाँच एवं फूड सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है।


इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने सदर बाजार गुना स्थित फर्म नंदराम भागचन्‍द से पारस घी एवं मूँगफली तेल के सैम्‍पल एवं रूठियाई स्थित रूचि ट्रडर्स से रिफाइंड सोयाबीन तेल के सैम्‍पल जांच हेतु लिए गए। गुना जिले में चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा जन-जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत् एबी रोड़ गुना स्थित पिकनिक बेकरी एवं होटल राजश्री में कार्यरत् कर्मचारियों को ट्रेनिंग प्रदान की गई। ट्रेनिंग में कर्मचारियों को खाद्य सामग्री के निर्माण, भण्‍डारण एवं रख-रखाव के दौरान साफ-सफाई रखने एवं पर्सनल हाईजीन मेन्‍टेन किए जाने संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही चलित प्रयोगशाला द्वारा जन-जागरुकता कार्यक्रम में आमजन को खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की पहचान एवं जांच के घरेलू तरीके बताए गये। दूध, मावा, पनीर, घी, जूस, मिठाई, मसाले, चाँदी वर्क, आदि खाद्य सामग्री में की जाने वाली मिलावट की जानकारी एवं पहचान करने के तरीके बताए।


     कलेक्‍टर श्री कन्‍याल के निर्देशानुसार मिलावट के विरूद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्‍ठानों की जांच एवं सैम्‍पलिंग कार्यवाही निरंतर जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.