मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद ब्लॉक गुना की मासिक बैठक संपन्न
गुना
आज स्थानीय जनपद पंचायत गुना के सभागार में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद ब्लॉक गुना के अंतर्गत "प्रस्फुटन शक्ति संचय" के तहत मासिक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में जनपद पंचायत गुना की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सुश्री योगिता परमार जिला समन्वयक श्रीमती मंजूषा सालोमन उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में ब्लॉक समन्वयक श्री अमित गोयल ने परिषद द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
कल्याणकारी योजनाओं और जनसहभागिता पर जोर
बैठक में सीईओ सुश्री योगिता परमार ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समितियों को इनमें सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समितियों द्वारा ग्रामीण स्तर पर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की तथा 'सेवा संकल्प अभियान' के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया।
जल संरक्षण और पर्यावरण पर विशेष मार्गदर्शन
जिला समन्वयक श्रीमती मंजूषा सालोमन ने प्रस्फुटन समितियों को 'नवांकुर सखी', जल संरक्षण, और खेतों में नरवाई (फसल अवशेष) न जलाने जैसे गंभीर एवं महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में समितियों की भूमिका को रेखांकित किया।
