Type Here to Get Search Results !

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन एवं उपस्थिति का अंतिम अवसर

 जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन एवं उपस्थिति का अंतिम अवसर


गुना 

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र गुना में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु प्रथम वरीयता चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेजों की मूल प्रतियों के सत्यापन एवं उपस्थिति के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। संबंधित उम्मीदवार दिनांक 21 अक्टूबर 2026 तक जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, कैंट थाने के पीछे, न्यू पुलिस लाइन कैंट, गुना में अपने दस्तावेजों की मूल प्रतियों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय-सीमा में दस्तावेज सत्यापन एवं उपस्थिति नहीं होने पर संबंधित उम्मीदवार का चयन दावा समाप्त कर दिया जाएगा, जिसके लिए वे स्वयं उत्तरदायी होंगे।

प्रथम वरीयता चयनित उम्मीदवारों में बहुउद्देशीय पुनर्वास कार्यकर्ता पद के लिए सुश्री गिरजा मालवीय, पिता श्री सुखराम मालवीय, निवासी चाणक्यपुरी सीहोर, जिला सीहोर (म.प्र.); व्यावसायिक परामर्शदाता सह कम्प्यूटर सहायक पद के लिए सुश्री दीपिका मेवाड़ा, पिता श्री रघुनाथ सिंह मेवाड़ा, निवासी L.J.G./21 भारामपुरी कॉलोनी, सीहोर (म.प्र.); केयर गिवर पद के लिए श्रीमती नेहा चौरसिया, पति श्री महेश कुमार चौरसिया, निवासी पुलिस लाइन कैंट, गुना, जिला गुना (म.प्र.) तथा एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद के लिए श्री मनीष सिंह, पिता श्री गुलाब सिंह कुशवाह, निवासी जमना रोड, वार्ड क्रमांक 24, जिला भिण्ड (म.प्र.) शामिल हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.