Type Here to Get Search Results !

बमौरी थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही

 *बमौरी थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही


*बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर, अपहरणकर्ता आरोपी किया गिरफ्तार*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील, मानवीय एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री हेमंत पाण्डेय के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मंडेलिया और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में तत्परता का परिचय देते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके अपहरण का आरोपी गिरफ्तार किया है । 


            गौरतलब है कि दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को जिले के बमौरी थाने पर एक पिता द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिसकी रिपोर्ट पर से पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 225/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई ।   


           नाबालिग बालिका के लापता होने की घटना को बमोरी थाना पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपहृत बालिका की तलाश हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों एवं साइबर विश्लेषण की सहायता से बालिका की सभी संभावित स्थानों पर सतत खोजबीन की गई । जिसके परिणामस्वरूप गत दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को बालिका के संबंध में जानकारी मिलने पर बमौरी थाना पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए अपहृत बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया । बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों द्वारा आवश्यक कार्यवाही उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।   


               दस्तयाबी पर पीडिता द्वारा अपने बयानों में आरोपी सूरज सहरिया निवासी ग्राम ईसाटोडा थाना राघौगढ के द्वारा उसे बहला फुसलाकर लेकर जाना बताया, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा सूरज सहरिया को प्रकरण में आरोपी नामजद कर आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को आऱोपी सूरज पुत्र मांगीलाल सहरिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम ईसाटोडा थाना राघौगढ जिला गुना को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई ।


               बमौरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मंडेलिया, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक बालस्वरुप धाकड, आरक्षक मनोज, आरक्षक पुष्पेन्द्र, आरक्षक रवि, आरक्षक अंकित एवं महिला थाने से महिला आरक्षक सन्नो बानों की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.