*फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान*
*चेक बाउंस के अलग-अलग प्रकरणों में फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सेफा हासमी के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा चैक बाउंस के अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है ।
उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 503/18 धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी पहलवान सिंह रघुवंशी निवासी ग्राम पगारा थाना केंट गुना एवं प्रकरण क्रमांक 546/19 धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी मनोज बाल्मीकि निवासी नानाखेड़ी गुना, दोंनो न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहे थे । आरोपियों की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने हेतु माननीय न्यायालय द्वारा उक्त दोंनो प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग स्थाई वारंट जारी किये गये । पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की लगातार तलाश एवं संभावित ठिकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी । जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को वारंटियों के संबंध में मुखबिर से अलग-अलग सूचनाओं पर पुलिस टीम ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी पहलवान सिंह पुत्र प्रताप सिंह रघुवंशी निवासी ग्राम पगारा थाना केंट गुना एवं स्थाई वारंटी मनोज पुत्र मुन्नालाल बाल्मीकि निवासी नानाखेड़ी थाना केंट गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
पुलिस की इस कार्यवाही केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, पुलिस लाईन से प्रधान आरक्षक अजेन्द्र पाल सिंह, प्रधान आरक्षक हरीश राजपूत, आरक्षक विनय धाकड़ एवं आरक्षक शरद यादव की विशेष भूमिका रही है ।
