Type Here to Get Search Results !

पेट्रोल पंप और गैस गोदामों का नियमित निरीक्षण करें : कलेक्टर

 पेट्रोल पंप और गैस गोदामों का नियमित निरीक्षण करें : कलेक्टर

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाने के निर्देश


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को पेट्रोल पंप एवं गैस गोदामों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों की जांच, पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण तथा विभागीय व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की गतिविधियों की समीक्षा

बैठक की शुरुआत में खाद्य अधिकारी श्री अवधेश पांडे ने जिले की सामान्य जानकारी के साथ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों (FPS), पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों के किए गए निरीक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 6 दुकानों में अनियमितताएं के कारण FIR दर्ज की गई हैं तथा मोबाइल निरीक्षण एप के माध्यम से कुल 60 निरीक्षण किए जा चुके हैं।

सतर्कता समिति के पुनर्गठन की कार्रवाई

बैठक में सतर्कता समिति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि समिति में नए सदस्यों को शामिल कर पुनर्गठन किया जाना है। साथ ही निष्क्रिय सदस्यों के नाम हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

खरीफ विपणन वर्ष के लिए चार पंजीयन केंद्र निर्धारित

खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत धान उपार्जन के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक जिले में 4 पंजीयन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। बैठक में पंजीयन व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की भी जानकारी दी गई।

सीएम हेल्पलाइन में गुना प्रदेश में दूसरे स्थान पर

बैठक में सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सितंबर 2026 की रैंकिंग में गुना जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर श्री कन्याल ने विभागीय शिकायतों के निराकरण में इसी प्रकार की सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.