Type Here to Get Search Results !

युवा संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 युवा संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन


निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 50 से अधिक युवाओं का चयन हुआ युवाओं को दिए ऑफर लेटर


विभिन्न स्वरोजगार योजनाओ के 1784 से अधिक हितग्राहियो को 8 करोड़ 29 लाख का किया गया हितलाभ वितरण


कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ



गुना 


मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं  कौशल विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग व उच्च शिक्षा विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।


इसी क्रम में कार्यक्रम के नोडल व जिला रोजगार अधिकारी श्री बी एस मीना ने बताया कि आज कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में 28 अक्टूबर 2026 को सांदीपनि विद्यालय फतेहगढ़, बमोरी जिला गुना में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन के साथ की गई। आज के कार्यक्रम में निजी क्षेत्र में रोजगार हेतु 5 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 50 से अधिक युवाओं का चयन किया एवं मौके पर उनको ऑफर लेटर प्रदान किए गए।


विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के 1784 से अधिक हितग्राहियों को 8 करोड़ 29 लाख का किया गया हितलाभ वितरण


आज आयोजित कार्यक्रम में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओ के 1784 हितग्राहियो को 08 करोड़ 29 लाख रुपए का  हितलाभ वितरण ऑनलाइन कराया गया।


मौके पर इन हितग्राहियों को  कराया गया हितलाभ वितरण


कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही ग्रामीण आजीविका मिशन से शिव स्व-सहायता समूह फतेहगढ़ को 6 लाख, मीना स्व-सहायता समूह फतेहगढ़ को 6 लाख, संध्या स्व-सहायता समूह फतेहगढ़ को 6 लाख, पीएम विश्वकर्मा योजना में हीरा लाल ओझा 50 हजार, पीएमएफएम ई में बृजेश अग्रवाल को 11 लाख, भरोसा अहिरवार को 2 लाख और पशुपालन विभाग द्वारा राजेंद्र सिंह सिख को 1 लाख रुपए का केसीसी का वितरण कराया गया।


युवा संगम में उपस्थित युवक युवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, नशामुक्ति की जानकारी देकर अतिथियों द्वारा उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और इसके साथ ही सांदीपनी विद्यालय फतेहगढ़ के उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन भी दिया गया और कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों द्वारा युवाओं और हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।


आज के कार्यक्रम में प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय फतेहगढ़ श्री भगवत प्रसाद झा,आईटीआई गुना प्राचार्य सुश्री श्वेता कुशवाहा,एलडीएम श्री अजय पाल सिंह राजपूत, जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से सहायक प्रबंधक सुश्री वसुंधरा अल्हापुरिया सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.