*महिला अपराधों के विरूद्ध गुना पुलिस की सतत एवं प्रभावी कार्यवाही*
*दुष्कर्म के गंभीर मामले में बमौरी थाना पुलिस की तत्पर कार्यवाही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में जिले में महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री हेमंत पाण्डेय के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना पुलिस द्वारा एक विवाहित महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को बमौरी थाने पर 35 वर्षीय एक विवाहित महिला ने आरोपी विजय धाकड़ निवासी ग्राम विशनवाड़ा के विरुद्ध जबरदस्ती दुष्कर्म करने तथा उसके पति एवं बच्चों को जान से मारने की धमकी देने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी । महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 231/26, धारा 64(2)(m), 331(4) एवं 351(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए बमौरी थाना पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल प्रयास प्रारंभ किए गए । पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी की तलाश में विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी । इसी दौरान विगत रोज आरोपी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विजय पुत्र मोहन सिंह धाकड़ उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम विशनवाड़ा थाना बमौरी जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
बमौरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बमौरी निरीक्षक मचल सिंह मंडेलिया, उपनिरीक्षक मोकम सिंह भिलाला, प्रधान आरक्षक बालस्वरूप धाकड़, आरक्षक रवि गुर्जर, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक मनोज धाकड़, आरक्षक महेन्द्र सिंह पटेलिया एवं आरक्षक गुलाब सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
