Type Here to Get Search Results !

शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने गुना पुलिस की प्रभावी पहल

 *शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने गुना पुलिस की प्रभावी पहल


*यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक मित्रों के साथ प्रमुख बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा*




               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में गुना शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से गुना यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं डीएसपी ट्रैफिक श्री मुकेश कुमार दीक्षित के पर्यवेक्षण में  दिनांक 02 अक्टूबर 2026 की शाम यातायात प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह द्वारा अपने यातायात पुलिस बल एवं ट्रैफिक मित्रों के साथ जय स्तंभ चौराहा, कोतवाली रोड़, शगुन चौराहा, सदर बाजार एवं निचला बाजार रोड़ क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया ।  


               भ्रमण के दौरान सड़क एवं मार्ग के किनारे खड़े हाथ ठेला/हॉकर, दुकानों के बाहर सड़क पर रखा सामान तथा अस्त-व्यस्त तरीके से खड़े दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कारण उत्पन्न हो रही यातायात संबंधी समस्याओं का जायजा लिया गया । यातायात पुलिस द्वारा संबंधित हाथ ठेला संचालकों, दुकानदारों एवं वाहन चालकों को सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध न करने तथा वाहनों को निर्धारित एवं व्यवस्थित तरीके से पार्क करने के संबंध में समझाइश दी गई एवं जहां आवश्यक पाया गया, वहां यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्यवाही भी की गई । 


               यातायात पुलिस की इस कार्यावाही का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्र में सड़क पर होने वाले अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग को नियंत्रित करते हुए आमजन एवं वाहन चालकों के लिए सुचारू, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है । गुना पुलिस की आमजन, दुकानदारों, हाथ ठेला संचालकों एवं वाहन चालकों से अपील है कि नियमों का पालन करें, सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखें तथा अपने वाहनों को निर्धारित एवं व्यवस्थित स्थान पर ही पार्क करें । शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.