Type Here to Get Search Results !

गुना का हाईटेक गुलाब मॉडल बना भोपाल में आकर्षण

 गुना का हाईटेक गुलाब मॉडल बना भोपाल में आकर्षण


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्यानिकी प्रदर्शनी का अवलोकन, 50 एकड़ से अधिक में पॉलीहाउस गुलाब की खेती।





गुना 


केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने शनिवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की  प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में गुना जिले के पॉलीहाउस में उत्पादित विभिन्न रंगों के गुलाब विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रदर्शनी में गुना के पॉलीहाउस गुलाबों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। विभिन्न रंगों एवं उच्च गुणवत्ता वाले गुलाबों ने अतिथियों और आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान गुना में विकसित हो रही हाईटेक एवं संरक्षित उद्यानिकी की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया।

गुना जिले में पॉलीहाउस में गुलाब की खेती का क्षेत्र अब 50 एकड़ से अधिक हो गया है। पॉलीहाउस में उत्पादित गुलाब से किसान एक एकड़ से लगभग 15 लाख रुपए तक की शुद्ध वार्षिक आय अर्जित कर रहे हैं। यह मॉडल जिले में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ उच्च मूल्य वाली हाईटेक उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

हाईटेक खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा एक एकड़ पॉलीहाउस के निर्माण एवं उसमें गुलाब की खेती के लिए 28 लाख रुपए तक का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे किसानों के लिए संरक्षित खेती में निवेश करना आसान हो रहा है और जिले में पॉलीहाउस आधारित गुलाब उत्पादन का विस्तार हो रहा है।

राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में गुना के गुलाबों की प्रस्तुति ने जिले की हाईटेक उद्यानिकी, संरक्षित खेती और किसान आय वृद्धि के मॉडल को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई। प्रदर्शनी में गुना के रंग-बिरंगे पॉलीहाउस गुलाबों की आकर्षक प्रस्तुति विशेष रूप से चर्चा का विषय रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.