Type Here to Get Search Results !

कुम्भराज थाना पुलिस की प्रभावी एवं सतर्कतापूर्ण कार्यवाही

 *भरण-पोषण के प्रकरणों में फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस का '' ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड ''*  


*कुम्भराज थाना पुलिस की प्रभावी एवं सतर्कतापूर्ण कार्यवाही


*भरण-पोषण की 97,400/-राशि अदायगी के लंबित वसूली वारंट में लंबे समय से फरार वारंटी इंदौर से गिरफ्तार*  



               पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार भरण-पोषण के प्रकरणों में जारी वारंटों की तामीली हेतु प्रदेशभर में विशेष अभियान “ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड” चलाया जा रहा है । जिसके तहत गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा भरण-पोषण के प्रकरणों में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल और उनकी टीम द्वारा भरण-पोषण के एक प्रकरण में जारी वसूली/गिरफ्तारी वारंट में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को इंदौर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि वारंटी शरबन पुत्र बालमुकुंद प्रजापति निवासी ग्राम सगरिया कलां थाना कुंभराज के विरुद्ध उसकी पत्नी द्वारा माननीय कुटुम्ब न्यायालय, गुना में भरण-पोषण हेतु प्रकरण प्रस्तुत किया गया था । प्रकरण में न्यायालय द्वारा पत्नी के भरण-पोषण के लिए प्रतिमाह राशि निर्धारित की गई थी । किंतु शरबन प्रजापति के द्वारा निर्धारित भरण-पोषण राशि का भुगतान नहीं किए जाने के कारण कुल 97,400/-रूपये की लंबित राशि की वसूली हेतु माननीय कुटुम्ब न्यायालय, गुना से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 233/21 में उसके विरुद्ध वसूली/गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।


               वारंटी की गिरफ्तारी के लिए कुंभराज थाना पुलिस द्वारा लगातार तलाश एवं पतारसी की जा रही थी । इसी दौरान वारंटी के इंदौर में होने की जानकारी प्राप्त हुई । सूचना की गंभीरता को देखते हुए कुंभराज थाने से पुलिस टीम तत्काल इंदौर रवाना की गई । पुलिस टीम ने सूझबूझ एवं सतत प्रयासों के माध्यम दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को वारंटी शरबन पुत्र बालमुकुंद प्रजापति, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सगरिया कलां, थाना कुंभराज को अंतत: इंदौर से गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर वारंटी को आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।


               कुम्भराज थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल, उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक सलीम खान, सैनिक बंकट सिंह एवं साइबर सेल से आरक्षक भूपेंद्र खटीक विशेष भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस द्वारा न्यायालयीन आदेशों एवं वारंटों की तामीली सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । “ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड” के तहत भरण-पोषण संबंधी प्रकरणों में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी एवं न्यायालयीन आदेशों के पालन हेतु अभियान निरंतर जारी है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.