*फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान
*चेक बाउंस के प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सेफा हासमी के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा चैक बाउंस के 03 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।
उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 654/23, धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी राकेश शर्मा निवासी कालापाठा केंट गुना, न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने हेतु माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था । पुलिस द्वारा फरार वारंटी की लगातार तलाश एवं संभावित ठिकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी । उसकी तलाश के क्रम में गत दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को वारंटी के संबंध में मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल संभावित स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी राकेश पुत्र कमलकांत शर्मा निवासी कालापाठा थाना केंट गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
पुलिस की इस कार्यवाही केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, पुलिस लाईन से प्रधान आरक्षक अजेन्द्र पाल सिंह, प्रधान आरक्षक हरीश राजपूत, इारक्षक विनय धाकड़ एवं आरक्षक शरद यादव की विशेष भूमिका रही है ।
