Type Here to Get Search Results !

दबंगई दिखाकर अवैध रूप से रुपयों की मांग करने एवं मारपीट के गंभीर मामले में केंट थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही

 *दबंगई दिखाकर अवैध रूप से रुपयों की मांग करने एवं मारपीट के गंभीर मामले में केंट थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही


*मुख्य आरोपी कश्मीरा जाट को गिरफ्तार कर भेजे जेल पहुंचाया*


*आरोपी के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार, लूट आदि विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज हैं 37 आपराधिक प्रकरण*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध निरंतर सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में केंट थाना पुलिस ने दबंगई दिखाकर अवैध रूप से रुपयों की मांग करने एवं मारपीट के गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के मुख्य आरोपी कश्मीरा जाट को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया दिया है ।


               प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को ग्राम सिंगवास निवासी फरियादी अर्जुन प्रजापति ने केंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कश्मीरा जाट अपने दो-तीन अन्य साथियों के साथ उसके घर आया और अवैध रूप से रुपयों की मांग करने लगा । फरियादी द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की । बीच-बचाव करने आई परिवार की महिलाओं के साथ भी गाली-गलौज की गई तथा आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए । फरियादी की रिपोर्ट पर केंट थाने में आरोपी कश्मीरा जाट एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध अपराध क्रमांक 942/26, धारा 119(1), 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए केंट थाना पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल प्रयास प्रारंभ किए गए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर उनकी सरगर्मी से तलाश की गई । इसमें पुलिस की सतत कार्यवाही के परिणामस्वरूप गत दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर केंट थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण के मुख्य आरोपी कश्मीर सिंह उर्फ कश्मीरा पुत्र लाला रामचंद्र जाट उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम रिछैरा थाना केंट जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है । प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए केंट थाना पुलिस द्वारा सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं ।


               उल्लेखनीय है कि आरोपी कश्मीरा जाट के विरुद्ध गुना जिले के थाना केंट, म्याना, फतेहगढ़, धरनावदा, महिला थाना आदि में हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार, चोरी, लूट, डकैती की तैयारी, बलवा, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट, रंगदारी, अमानत में खयानत, दुर्घटना, जिला बदर आदेश की अवहेलना, मारपीट आदि धाराओं में कुल 37 आपराधिक प्रकरण तथा 09 प्रतिबंधात्मक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं । आरोपी के विरूद्ध गुना पुलिस की ओर से आगे और सख्त कार्यवाही की जा रही है ।


               केंट थाना पुलिस की इा कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक नवनीत श्रीवास्तव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक रामनिवास शर्मा एवं आरक्षक महेंद्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.